माइक्रोन्यूट्रिएंट फर्टीलाईज़र का क्या महत्व है?
दोस्तों,
पिछले ब्लॉग में हमने प्राथमिक फर्टीलाईज़र (N, P, K - नैट्रोजन, फॉसफोरस, पोटाश) के बारे में चर्चा की। आज हम दुय्यम तत्वों (माइक्रोन्यूट्रिएंट) की बात करेंगे, जो चार प्रकार के होते हैं - कॉपर, आयरन, ज़िंक, मँगनीज। ये माइक्रोन्यूट्रिएंट भी पौधों के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इन माइक्रोन्यूट्रिएंट का प्रमाण हमे सॉइल टेस्ट की रिपोर्ट से पता चलता हैं।
इन पोषक तत्वों की कमी अगर रहती है तो फसल के हरेपन और गुणवत्ता में फर्क पड़ता है। उदाहरण के लिए, ज़िंक की कमी है तो पौधे में हरापन कम हो जाता है। क्योंकि फोटोसिन्थिसिस यानी प्रकाश संश्लेषण ठीक से नहीं होता। इसलिए प्राथमिक तत्वों के साथ इन दुय्यम तत्वों को पूरा करना भी जरूरी है।
इन दुय्यम तत्वों (माइक्रोन्यूट्रिएंट) में जिंक और आयरन को सॉल्यूबिलाइज़ करने के लिए आप बैक्टीरिया का उपयोग कर सकते हैं।
जैसे जिंक सॉल्यूबिलाइज़िंग बैक्टीरिया (जेडएसबी – ZSB) मिट्टी में ज़्यादा जिंक होने पर इसे सॉल्यूबाइलाइज़ करके पौधों को देता है।
दूसरा है थायोबेसीलस (Thiobacillus) बॅक्टीरिया, जो मिट्टी से अतिरिक्त आयरन को सॉल्यूबिलाइज़ करके पौधों को देता है। थायोबेसीलस पौधों को सल्फर भी देता है जो फसल की गुणवत्ता बढ़ाने में काम आता है।
इनकी मात्रा 1 लीटर प्रति एकड़ होनी चाहिए, और ये बुवाई के समय आर्गेनिक मैन्यूअर में मिला कर खेतों में डालना है।
कॉपर और मैंगनीज़ को इस तरह से सॉल्यूबिलाइज़ करना संभव नहीं है, जिनकी कमी ऑर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र पूरी कर देता है।
अब देखते हैं, कि अगर मिट्टी में ज़िंक या आयरन की कमी है तो क्या करना है। इसके लिए दानेदार आर्गेनिक फ़र्टिलाइज़र फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। ये रसायनिक रूप में उपलब्ध हैं, जैसे कि जिंक सल्फेट और फ़ेरस सल्फेट। किसान इन रासायनिक खादों का उपयोग बुवाई के समय कर सकते हैं। इनकी मात्रा 4-5 किलो प्रति एकड़ होनी चाहिए।
तो दोस्तों, इस सरल उपाय से खेत की मिट्टी में इन माइक्रोन्यूट्रिएंट को संतुलित कर के, फसल की और मिट्टी की गुणवत्ता धीरे धीरे सुधार सकते हैं, और उत्पादन में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं।
तो किसान भाइयों, नीचे कमेन्ट कर के हमे बताइए कि यूनिकिसान की ये जानकारी आपके काम आ रही है या नहीं। हमे फॉलो करते रहिये। साथ ही Unikisan App डाउनलोड करिए ताकि ये जानकारी आप कहीं भी और कभी भी देख सकें।
धन्यवाद।
Comments
Post a Comment