ऑर्गनिक मॅन्यूर का महत्व क्या है ?

 ऑर्गनिक मॅन्यूर चार प्रमुख चीजें करता है 

• जमीन को उपजाऊ बनाता है 

• मिट्टी में सूक्ष्मजीव क्रिया सही करता है  

• फसल का उत्पादन बढाता है .

• फसल का दर्जा बढ़ाता है 


नमस्कार दोस्तों,

ऑर्गैनिक मॅन्यूर की खासियत ये है कि वो 100% ऑर्गनीक तरीके से बनता है। 

पहले तो आप एक महत्वपूर्ण बात समझ लें कि ऑर्गनिक मॅन्यूर और ऑर्गनिक फर्टीलाईझर में फर्क है। 

ऑर्गनिक मॅन्यूर जमीन में ऑर्गैनिक कार्बन की मात्रा सही करके जमीन को उपजाऊ बनाता है। और, ऑर्गैनिक फर्टीलाईझर पौधों को बढ़ने में मदद करता है । 

और यहाँ पर हम चर्चा कर रहे हैं ऑर्गैनिक मॅन्यूर की, जो मिट्टी को पोषण देता है।

तो दोस्तों, ऑर्गनिक मॅन्यूर ये जमीन में ऑर्गैनिक पदार्थ बढ़ाने का काम करता है। इससे जमीन की सूक्ष्मजीव क्रिया सही तरीके से होने लगती है। और ये सूक्ष्मजीव क्रिया मिट्टी को कितनी ताकत देती है ये हर किसान अच्छी तरह जानता है। 


बाजार में मुख्यत: चार तरह के ऑर्गैनिक मॅन्यूर मिलते हैं:

1. सिटी कंपोस्ट: ये खाद शहर का जो गीला कचरा होता है, उससे बनता है। इसमें फेंकी हुई सब्जियां, फल, पत्ते, ये सब होता है। ये ज़्यादातर दुकानों में मिलता है 50 किलो के बॅग में । इसमें 12% ऑर्गनिक कार्बन होता है।


 

2. वर्मी कंपोस्ट: हे खाद केंचुओं के मलमूत्र से तयार होता है। ये जमीन में और केंचुए पैदा करता है, जो मिट्टी को उपजाऊ बनाती है।  वर्मी कंपोस्टमें 18% ऑर्गैनिक कार्बन होता है। ये दुकानो में 50 किलो के बॅग में मिलते हैं।


3. फार्मयार्ड मॅन्यूर : यानी जो खेती से निकला हुआ कचरा या फेंकी गई चीजें, पशुओं का मलमूत्र, उनका चारा इन सब से बनाता है।



4. ग्रीन मॅन्यूर: ये वाला खाद या मॅन्यूर वनस्पतींयों के अवशेष मिट्टी में मिलाकर बनता है। 



इन सभी ऑर्गैनिक मॅन्यूर की जानकारी हम Unikisan app के द्वारा आप तक पहुंचाते रहे हैं । 


अब इस ऑर्गैनिक मॅन्यूर इस्तेमाल का सही तरीका क्या है वो देखिये। 

इसे बुआई से 15 से 30 दिन पहले अपने खेत की मिट्टी में सही मात्रा में डालना है। और सही मात्रा है, एक एकड के लिए कम से कम 0.5 से 1 टन, याने आधा से एक टन खाद । इससे खाद को सूरज की गर्मी से मिट्टी में ऑर्गैनिक पदार्थ तैयार करने का समय मिल जाता है।

फिर बुआई के लगभग पाँच दिन पहले जमीन में ऑर्गैनिक मॅन्यूर का एकसमान मिश्रण हो इसलिए जमीन की अच्छे से मशागत करें।



 और, सबसे महत्वपूर्ण बात.... 

 ऑर्गनिक मॅन्यूर के साथ कोई भी रासायनिक खाद नहीं डालना है। 


अब ये सब कुछ आप को हमेशा याद रखने की जरूरत नहीं। जब भी आपको ये जानकारी चाहिए, आप Unikisan App पर जाकर ले सकते हैं। App पर विस्तार से इसकी प्रक्रिया बताई गई है। और ये सारी जानकारी किसानों के लिए Unikisan App पर बिल्कुल मुफ़्त है।

अपनी सहूलियत से जब चाहें, जितनी बार चाहें, ऑर्गैनिक मॅन्यूर और ऑर्गैनिक खेती के बारे में जो भी जानकारी चाहें, आप पा सकते हैं, बिल्कुल मुफ़्त। इसलिए Unikisan App आज ही डाउनलोड करें और अच्छी और तंदुरुस्त फसल पायें।

ऐसी जानकारी के लिए Unikisan ke साथ बने रहें।

https://unikisan.com/

Comments

  1. Thank you.. ये सारी जानकारी बहुत ही काम की है मेरे...

    ReplyDelete
  2. यह जानकर अच्छा लगा। धन्यवाद।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कम पानी में अच्छी खेती कैसे करें?

सल्फर का पौधों के विकास में क्या महत्व है?

मिट्टी की जाँच के लिए सॉइल सैंपल कैसे निकालें?